अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन का समापन, आगामी 5 वर्षों का मिशन रोडमैप हुए तैयार*

 

जमशेदपुर 26 जुलाई : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन-झारखण्ड प्रदेश इकाई के आतिथ्य में रमाडा होटल में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सत्र 2026-31 दो दिवसीय अधिवेशन का आज समापन हो गया। आज दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारम्भ भगवान अग्रसेन  के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ. अपने स्वागत उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष  बसंत मित्तल ने श्री अग्रसेन फाउंडेशन के अंतर्गत अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी के भव्य मंदिर के निर्माण कार्यों की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंदिर निर्माण की विस्तृत समीक्षा एवं आगामी समर्पण योजना सभी के समक्ष रखा।

बैठक में वर्तमान में गठित विभिन्न राष्ट्रीय समितियों/उप-समितियों एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैनों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों द्वारा अब तक की प्रगति रिपोर्ट की प्रस्तुति व सम्मेलन के कार्यों को देश के विभिन्न प्रदेशों में और अधिक क्रियाशील बनाने हेतु नई समितियों के गठन एवं उनके कार्यक्षेत्र के निर्धारण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.

*कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई*.

अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल एवं महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल भामाशाह संरक्षक विनीत गुप्ता, नंद किशोर अग्रवाल राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल सहित विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं श्री अग्रसेन फाउंडेशन के वित्तीय वर्ष 2025-26 के खातों व आय-व्यय की रिपोर्ट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नाथू राम जैन ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं धन्यवाद ज्ञापन भामाशाह ट्रस्टी विनीत गुप्ता लोहिया ने किया।

*आगामी 5 वर्षों का मिशन, आगामी 5 वर्षों का रोडमैप हुआ तैयार*
● विदेशों में बसे अग्र बंधुओं को संगठन से जोड़ने हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन का प्रसार करने की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श
● समाज की मुख्य पत्रिका और आईटी संवाद को पूरी तरह आधुनिक व पेपरलेस वर्किंग से जोड़कर वैश्विक स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना
● समाज के युवाओं के नए स्टार्टअप्स को तकनीकी और वित्तीय सपोर्ट देने तथा आपसी व्यापारिक आदान-प्रदान (B2B Network) को प्राथमिकता देने की नीति पर विमर्श
● समाज के बिखरते परिवारों को बचाने और विवाह योग्य बच्चों के लिए एक अत्यंत सुरक्षित, हाई-टेक ग्लोबल मैट्रिमोनियल मैचिंग सिस्टम तैयार करने पर चर्चा की गई।
● समाज की आने वाली नई पीढ़ियों को अग्रसेन जी के सिद्धांतों (एक रुपया, एक ईंट) के आधुनिक स्वरूप से जोड़ने और संगठन को पूरी तरह ‘Self & Sustaining कॉर्पोरेट मॉडल में ढालने पर दीर्घकालिक विमर्श।
● दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अग्रवाल समाज के जरूरतमंद एवं योग्य छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित आवास, आधुनिक लाइब्रेरी, और स्टडी सेंटर आदि की व्यवस्था स्थापित करने की भूमिका पर विचार।
● समाज में फैल रही विभिन्न कुरीतियों और विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा एवं सुधार हेतु आगामी योजनाओं और आवश्यक कदमों का निर्धारण।
● अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की अनुशासन समिति के गठन पर विचार-विमर्श एवं नियमावली पर गहन चर्चा हुई।
सभी प्रस्तावों पर गहन विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से पारित किया गया।
सम्मेलन के युवा टीम ने राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का एक डिजिटल एप तैयार करने की योजना पर प्रकाश डाला। जिसमें सदस्यता से लेकर अन्य सभी चीजों से संबंधित जानकारी सभी को मिल सके।

*जहाँ-जहाँ और जब-जब अग्रवाल समाज को मेरी आवश्यकता पड़ेगी,मैं सदैव आपके साथ खड़ी मिलूंगी- सुधा गुप्ता*
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई मांगों की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज को हर क्षेत्रों में अपनी सहभागिता को बढ़ाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के उनलोगों को भरपूर साथ और सहयोग देना होगा जो स्थानीय निकाय के साथ साथ विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भी अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराते हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में अग्रवालों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी और जब-जब अग्रवाल समाज को उनकी आवश्यकता पड़ेगी, सदैव साथ खड़ी मिलूंगी।

Share this News...