जमशेदपुर 30 जून संवाददाता: वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने डीडी बार की घटना में हिमांशु कुमार सिंह की मौत प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है इसके पहले वे बर्मा माइंस,सीतारामडेरा और मांनगों में थाना प्रभारी के रूप में सेवा दें चुके हैं।
इसके पूर्व
बिष्टुपुर के डबल डाउन बार में हुई मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना में घायल हिमांशु की टीएमएच में हुईं मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने कल रात बिष्टुपुर थाना के समक्ष सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने घंटो बिष्टुपुर के अति व्यस्त गोल चक्कर को जामकर अपना विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.इस दौरान सिटी एसपी के वाहन को भी निशाना बनाया गया हालांकि बाद में सिटी एसपी ने परिजनों के साथ धरना स्थल पर बातचीत की और उन्हें समझा बुझा कर जाम हटवाया.
इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
बीते , 27 जून की रात बिष्टुपुर डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. इसके बाद दोनों गुट बार से बाहर आ गए और देखते ही देखते विवाद और बढ़ गया. इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए वहां मौजूद पीसीआर वैन में घुस गया लेकिन पुलिस के समक्ष दूसरे गुट के युवकों ने हिमांशु को खींचकर बाहर निकाला और उस पर चाकू से हमला कर दिया.
इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया था. जहां सोमवार देर शाम हिमांशु की मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. गुस्साई भीड़ बिष्टुपुर थाना प्रभारी और घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही थी.
इसके बाद एसएसपी पीयूष पांडे ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच के लिए डीएसपी लेवल के अधिकारियों की जांच टीम बनाई. जांच में पाया गया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मीयों की सूझबूझ से युवकों की जान बच सकती थी. पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाए, जिसके कारण यह घटना घटी.
इस लापरवाही के तहत गश्ती दल के तीनों पुलिसकर्मी, जिनमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) रतन कुमार दास एवं राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है. इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
