पोटका में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप, 14 पॉजिटिव पाए गए, छह एमजीएम रेफर, ** अबतक हो चुकी है तीन की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में इन दिनों ब्रेन मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है ब्रेन मलेरिया से अबतक क्षेत्र में तीन की मौत भी हो चुकी है बीमारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला से लेकर प्रखंड तक के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है .लगातार तीसरे दिन तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में में कुल 14 मरीज में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है जिसमे से गंभीर स्थित वाले सात मरीजो को एमजीएम अस्पताल एवं सदर अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है .अबतक जिन मरीजो में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है उनमें अधिकांश कम उम्र के या विद्यालय के छात्र है .पोटका सीएचसी प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ ने बताया कि प्रखंड के सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला लोगो को बीमारी की जानकारी दे रहे है अबतक तीन छात्रों की मृत्यु इस बीमारी से हो चुकी है जिनमे कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा लखी सरदार,दौड़डोडिया गाँव के छात्र राहुल सरदार एवं कोंडोर गाँव सुबोला सरदार शामिल है .शनिवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी मृतुन्जय धावड़िया,बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ,सीओ निकिता बाला समेत प्रदेश स्तर की टीम सीएचसी पोटका एवम प्रभावित गाँवो का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है .
** अब तक के ब्रेन मलेरिया पॉजिटिव मरीज,
1.कालिपडो हांसदा (13 वर्ष)- सबरनगर,
2.अजित भूमिज (1.05 वर्ष)- सेरेंगडीह
3.कार्तिक सिंह (13 वर्ष)- चांदपुर
4.प्रिया सरदार (3 वर्ष) मोहनाडीह
5.कापरा टुडू (10 माह)पोड़ा तेतला
6.हिंदी सरदार (48 वर्ष) उदाल
7.सम्प्रिय सिंह (40 वर्ष) चांदपुर
8.दिलीप भूमिज (6 माह) पोटका
9.सुकरमनी भूमिज (15 वर्ष)धाड़कीदिह
10.मिकी सबर (15 वर्ष) पीटीडीरी
11.एम सबर (3 वर्ष) पीटीडीरी
12.प्रियंका महाकुड़ (15 वर्ष) कस्तूरबा
13.लक्ष्मी टुडू (12 वर्ष ) कस्तूरबा
14.निशा सरदार (12 वर्ष) कस्तूरबा
** विधायक संजीव ने किया पोटका सीएचसी एवं प्रभावित गाँवो का दौरा,
 पोटका प्रखंड के दर्जनों गाँवो में मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए विधायक संजीव सरदार शनिवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके परिजनों से मिले,विधायक ने प्रभावित गाँवो का दौरा भी किया साथ ही ब्रेन मलेरिया से मृतक सानग्राम गाँव के लखी सरदार के परिजनों से मिले एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया .सीएचसी के निरीक्षण के उपरांत विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश,जिला एवं प्रखंड के अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर स्थिति की संपूर्ण जानकारी लेते हुए युद्धस्तर पर प्रभावित गाँवो में कैम्प लगा ग्रामीणों की जांच करने,दवा वितरण एवं डीडीटी पावडर का छिड़काव कर बीमारी से बचने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.मौके पर विधायक ने कहा कि प्रखंड के कुछ क्षेत्र मलेरिया जॉन बन गए है इन क्षेत्रों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग अन्य विभाग से सहयोग लेकर युद्धस्तर पर कार्य करे ताकि इस बीमारी को जल्द नियंत्रण में लाया जा सके.उन्होंने कहा स्वास्थ्यकर्मी राहत कार्य मे तेजी लाये और गाँवो में जागरूकता अभियान चलाए.उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारियों को जांच हेतु अन्य प्रखंडों से अतिरिक्त एमपीडब्ल्यू का सहयोग लेने टाटा स्टील के माध्यम से गाँवो में मच्छरदानी वितरण एवं अविलंब डीडीटी छिड़काव का निर्देश दिया गया है जो एक दो दिनों में शुरू करा दिया जाएगा .उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मामले को गंभीरता से ले कार्य मे लापरवाही बरतने वालो को शोकाज करे .बैठक में प्रदेश वीबीडी सलाहकार  विनय कुमार, राज्य मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार,  जयंत ,डब्लूएचओ के अखिलेश ,जिला मलेरिया पदाधिकारी मृतुन्जय धावड़िया,सीएचसी प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ ,पिरामल फाउंडेशन के शशि,आर अंजली,गीतांजलि शर्मा, अन्नू कुमारी आदि उपस्थित थे.
रविवार से  होगा प्रभावित गाँवो में डीडीटी छिड़काव एवं युद्धस्तर पर जांच : अनिल कुमार
 बैठक के उपरांत राज्य मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी मृतुन्जय धावड़िया ने कहा कि आज प्रभावित गाँवो के निरीक्षण के उपरांत विधायक जी के निर्देश के उपरांत विभाग कल रविवार से सभी गाँवो में जांच हेतु अन्य प्रखंड में कार्यरत एमपीडब्ल्यू को जांच हेतू जिम्मेदारी सौंप दी गई है साथ ही डीडीटी छिड़काव हेतु जिला से मशीन मंगाए गए है .उन्होंने कहा कि बीमारी के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मॉड पर है .
Share this News...