सूर्य मंदिर के पास मुठभेड़ के बाद  दो अपराधी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी है गोली हथियार बरामद,

जमशेदपुर 16 जून संवाददाता: टेल्को टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मचारी गोपाल कृष्ण की पत्नी से चेन छीन कर भाग रहे 2 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।सिदगोङा सूर्य मंदिर के पास अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेङ हुई थी जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है जिसका एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसका नाम सतपाल सिंह गबरू बताया जा रहा है

 

गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी कालू बागान और नामदा बस्ती के रहने वाले हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास है 2019 से अपराध की दुनिया में प्रवेश किया जिसके बाद लगातार कई संगीत घटनाओं को अंजाम दिए हैं जिन पर आर्म्स एक्ट समेत कई मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं पिछले साल बारिडीह में डकैती में  की घटना हुई थी उसे मामले में भी शामिल थे जिसे तत्कालीन थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी गिरफ्तार का जेल भी भेजा था अभी हाल में ही जेल से छूटने के बाद घटना को अंजाम दिया है 15 जून की शाम को टेल्को  घड़ी पार्क के पास महिला से चेन छीन भाग रहे थे सूचना के आधार पर सूर्य मंदिर के पास घेराबंदी की गई पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग हुई जान बचाकर अपराधी जब जैप के कार्यालय में घुस गए जहां पर उन्हें पकड़ा गया इस दौरान दो जवान बाल बाल बच गये जिनका नाम सुंडी है टाइगर मोबाइल जवान तरवेज ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी। पुलिस में बाइक चैन आदि भी बरामद किया है.

Share this News...