हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम 

 

 

जमशेदपुरः शहर के सालगाजुड़ी क्षेत्र में हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. हालांकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगाजुड़ी क्षेत्र की है.

हाइवा चालक फरार

बताया जा रहा है कि परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगाजुड़ी क्षेत्र में 25 वर्षीय सुमित मुंडा अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइवा की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक सुमित मुंडा चांदनी चौक के पास का रहने वाला है. सड़क दुर्घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया है. आक्रोशित लोग चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की है.

Share this News...