*
गोरखपुर। प्रेस क्लब गोरखपुर में उत्पन्न हुई आकस्मिक परिस्थितियों के बीच प्रेस क्लब गोरखपुर की कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति को संस्था का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह जानकारी प्रेसक्लब गोरखपुर के प्रशासनिक संरक्षक रत्नाकर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि श्री राधेश्याम दोनों पद का कार्यभार देखेंगे. इस घोषणा पर कार्यालय में उन्हें माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया. श्री राधेश्याम के मनोनयन पर पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों में खुशी की लहर है तथा उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
बधाई देते हुए वरिष्ठ पत्रकार उदय प्रकाश पांडे, मनोज श्रीवास्तव गणेश, ओंकारनाथ सिंह,राजेश मणी,दुर्गेश बजाज, अरुण कुमार सिंह, अरकान आलम,अजीत सिंह, सील वर्धन प्रताप सिंह, वहाब खान, जयप्रकाश प्रजापति, शशांक श्रीवास्तव, मुर्तुजा हुसैन रहमानी सहित
पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकारिता के मूल्यों को और सशक्त बनाएगा।
