
रांची: झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी का तबादला करते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है. रांची में भी कई महत्वपूर्ण पद पर नए डीएसपी योगदान देंगे.
पहली बार 201 का तबादला
झारखंड में पहली बार एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. तबादले की लिस्ट में कई ऐसे डीएसपी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो काफी समय से पोस्टिंग के इंतजार में थे, उन सभी को पोस्टिंग दी गई है.
किन अधिकारियों का कहां हुआ ट्रांसफर
- नीरज कुमार को डीएसपी, हटिया (रांची)
- दीपक कुमार को डीएसपी, बेड़ो (रांची)
- मनीष चंद्र लाल को डीएसपी, सिल्ली (रांची)
- अजय आयर्न को मुख्यालय 2, रांची
- रामाकांत रजक को ट्रैफिक 1, रांची
- ताराश सोरेन को यातायात 2, रांची
- प्रदीप कुमार को डीएसपी (साइबर), रांची
- प्रकाश सोय को डीएसपी (विधि व्यवस्था), धनबाद
- कुमार विनोद को डीएसपी (मु0 1), धनबाद
- प्रदीप कुमार साव को डीएसपी, सीसीआर, धनबाद
- नाजीर अख्तर को डीएसपी (मु0 2), धनबाद
- रोहित कुमार साव को डीएसपी (यातायात), धनबाद
- अजित कुमार विमल को एसडीपीओ, बाघमारा
- लिलेश्वर महतो को एसडीपीओ, निरसा
- प्रकाश चन्द्र महतो को एसडीपीओ, सिंदरी
- राजीव रंजन को सिटी डीएसपी, बोकारो
- अजय प्रसाद को ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो
- पवन कुमार को डीएसपी (मु0), बोकारो
- राजीव रंजन को डीएसपी (नगर), बोकारो
- अजय प्रसाद को डीएसपी (यातायात), बोकारो
- राम प्रवेश कुमार को सीसीआर, बोकारो
- रविन्द्र कुमार सिंह को एसडीपीओ, बेरमो
- दयानन्द कुमार को डीएसपी, पटमदा
- संजीव कुमार को डीएसपी (नगर), जमशेदपुर
- मनोज कुमार को डीएसपी (मु0 2), जमशेदपुर
- सुमित कुमार को डीएसपी (विधि व्यवस्था), जमशेदपुर
- विकास आनंद लागुरी को एसडीपीओ, घाटशिला
- अनुभव भारद्वाज को एसडीपीओ, सरायकेला
- दूसरू बानसिंह को डीएसपी (मु0), सरायकेला
- शिव प्रकाश कुमार को एसडीपीओ, चांडिल
- अमित कुमार को एएसपी (अभियान), हजारीबाग
- रूपक कुमार सिंह को एसडीपीओ (सदर), हजारीबाग
- अरमानुल हक को सीसीआर, हजारीबाग
- ज्ञान रंजन को डीएसपी (मु0 2), हजारीबाग
