पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर के पास पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। लगभग 10 मिनट तक चले मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले‌। अब सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अमित रेणु ने भी मुठभेड़ की पुष्टी की है। बताया जाता है कि दस लाख के ईनामी एरिया कमांडर सालुका कायम अपने दस्ते के साथ पिछले कई दिनों से पोड़ाहाट जंगल के इस क्षेत्र में सक्रिय था। 17 सदस्यीय इस दस्ते 7-8 महिला नक्सली शामिल थीं। पुख्ता सूचना इकट्ठा करने के बाद मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों ने जंगल की ओर प्रवेश किया और केड़ावीर गांव के पास नक्सलियों को घेर लिया। सुरक्षा बलों को देखते हैं नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। इस मुठभेड़ में दो नक्सली के मारे जाने की खबर आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Share this News...