जमीन विवाद को लेकर हत्या

आरोपी अम्बे
जमशेदपुर 12 मई संवाददाताः टीन प्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान और सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार तरसेम सिंह भाई अमरजीत सिंह अंबे ने आज रात पंजाब गुरदासपुर में अपने गांव में अपने भाई और भाभी अजयाब सिंह और कोमल कौर की गोली मारकर हत्या कर दी हत्या करने के बाद स्थानीय थाना में सरेंडर कर दिया है ।जानकारी के अनुसार लाइसेंसी हथियार से हत्या की गई है मामला 9 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था आज रात दोनों के बीच विवाद हुआ अमरजीत सिंह ने अपनी लाइसेंस पिस्टल से पहले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद घर जाकर भाभी की भी हत्या कर दी है इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई बताया जाता है कि मृतक का ससुराल सिदगोङा पदमा रोड में है। खबर मिलते ही पद्म रोड में भी परिवार में गुना थाना शुरू हो गया अमरजीत सिंह अंबे का पुराना आपराधिक इतिहास है हत्या समेत कई मामलों में जमशेदपुर में जेल जा चुका है। तरसेम सिंह जी पंजाब में ही है
