बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले निशांत कुमार को अब बिहार के लोगों के स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय दिया गया है.
इससे पहले, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार किया गया था. इस दौरान 32 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.
सम्राट कैबिनेट के इन नए मंत्रियों में BJP के 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई,वहीं JDU के 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इनके अलावा चिराग पासवान की LJP (रामविलास) से 2 मंत्री, जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से एक-एक मंत्री बनाया गया है.
इस कैबिनेट विस्तार की एक खास बात ये रही कि बीजेपी ने अपने 9 पुराने मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इनमें मंगल पांडेय, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नीरज सिंह बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, संतोष सिंह, सुनील कुमार और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. इनमें से कइयों को पिछली कैबिनेट में अहम पद मिले हुए थे.
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया है। भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा आर के दो, हम के एक और रालोमो के एक नेता ने पटना के गांधी मैदान में आज मंत्री पद की शपथ ली। निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम, कुमार शैलेंद्र और रामचंद्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं। इस समारोह में कुल 32 नेताओं को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पिछली नीतीश कैबिनेट से 19 चेहरे रिपीट हुए हैं। इसके अलावा 13 नए मंत्री भी बने हैं।
सम्राट चौधरी कैबिनेट के इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के अलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वीवीआईपी मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी पटना एय़रपोर्ट से सड़क के रास्ते गांधी मैदान पहुंचे। रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पुष्प वर्षा भी किए। गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
बिजेंद्र प्रसाद यादव – OBC
2.केदार गुप्ता – कानू/ EBC
3.नीतीश मिश्रा – ब्राह्मण
4.मिथलेश तिवारी – ब्राह्मण
5.रमा निषाद – EBC / मल्लाह
6.विजय कुमार सिन्हा – भूमिहार
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
13.रामचंद्र प्रसाद – वैश्य/ OBC
14. अरुण शंकर प्रसाद – सूढ़ी/ EBC
15. श्रेयसी सिंह – राजपूत
निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC
श्रवण कुमार – कुर्मी/ OBC
भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC
