माधुरी दीक्षित ने पति नेने संग किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, बनारस के घाटों पर घूमने के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

 

नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने हाल ही में वाराणसी की एक आध्यात्मिक यात्रा से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. राम नवमी के मौके पर 26-27 मार्च को माधुरी ने बनारस की यात्रा की. इस दौरान माधुरी ने गंगा घाटों का दौरान किया और साथ ही गंगा आरती भी देखी. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को पति श्रीराम नेने के साथ घाटों का दौरा करते हुए देखा जा सकता है.

माधुरी ने शेयर किया वीडियो

माधुरी दीक्षित बीते गुरुवार को बनारस पहुंचीं. यहां उनका भव्य स्वागत हुआ. एक्ट्रेस से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी यात्रा के दौरान का वीडियो शेयर किया है. वीडियो को कैप्शन देते हुए माधुरी ने लिखा, ‘जब गंगा चमकती हैं, तो बाकी सब धूमिल पड़ जाता है.’ वीडियो में माधुरी नीले रंग की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है. उनके साथ उनके पति डॉ श्रीराम नेने भी नजर आते हैं, उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहना हुआ है.

अपनी यात्रा के दौरान सबसे पहले माधुरी बनारस के नमो घाट पर जाती हैं. इसके बाद वह क्रूज में बैठ कर गंगा मां के दर्शन करती हैं और घाटों की खूबसूरती को निहारती हैं. इसके बाद शाम को खूबसूरत सजे घाटों पर मां गंगी की आरती का आनंद लेती दिखती हैं. वीडियो में उन्हें गंगा आरती के लिए हाथ में दीपक लिए भी देखा जा सकता है. माधुरी ने इस यात्रा के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ के भी दर्शन किए.

माधुरी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी इस साल  सुरेश त्रिवेणी की फिल्म मां-बहन में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी होंगी. माधुरी दीक्षित को आखिरी बार नागेश कुकुनूर की थ्रिलर सीरीज  मिसेज देशपांडे में देखा गया था. इसके पहले वह भूल भुलैया 3 में नजर आई थी.

Share this News...