झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान; एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान; देखें लिस्ट

A

गणतंत्र दिवस से पले पद्म अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कई जाने-मानें नामों के साथ ही उन लोगों के भी नाम हैं जो समाज में लोगों के बीच रहकर काम करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई है। इन लोगों में दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोग शामिल हैं। ये वे लोग हैं जो कि जमीनी स्तर पर काम करते हैं। दिवंगत ऐक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

 

क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे, साहित्यकार अशोक कुमार हलदर सहित 113 लोगों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है।

द्म श्री पुरस्कार पाने वाले इन नायकों में शामिल हैं-

1. अंके गौड़ा: साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक

2. आर्मिडा फ़र्नांडीज़: चिकित्सा, महाराष्ट्र

3. भगवानदास रायकवाड़ : पारंपरिक खेल कोच, मध्य प्रदेश

4. भिखल्या लाडक्या ढिंडा : कला, महाराष्ट्र

5. बृज लाल भट्ट : समाज सेवा, जम्मू कश्मीर

6. बुधरी ताती : समाज सेवा, छत्तीसगढ

7. चरण हेम्ब्रम : साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा

8. चिरंजी लाल यादव : कला (ब्रास वर्क), उत्तर प्रदेश

9. धर्मिक लाल चुन्नीलाल : पांड्या कला, गुजरात

10. ग़फ़रुद्दीन मेवाती जोगी : कला, राजस्थान

11. हैली वार : समाज सेवा, मेघालय

12. इंदरजीत सिंह सिद्धू : समाज सेवा, चंडीगढ़

13. के. पाजनीवेल : कला, पुड्डुचेरी

14. कैलाश चंद्र पंत : साहित्य एवं शिक्षा, मध्य प्रदेश

15. खेम राज सुंद्रियाल : कला, हरियाणा

16. कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी : पर्यावरण एवं वानिकी, केरल

17. कुमारस्वामी थंगराज : चिकित्सा, हैदराबाद

18. महेंद्र कुमार मिश्रा : साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा

19. मीर हाजीभाई कासमभाई : कला, गुजरात

20. मोहन नागर : पर्यावरणविद, मध्य प्रदेश

21. नरेश चंद्र देव वर्मा : साहित्य एवं शिक्षा, त्रिपुरा

22. निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला : समाज सेवा, गुजरात

23. नूरुद्दीन अहमद : कला, असम

24. ओथुवर तिरुथानी स्वामीनाथन : कला, तमिलनाडु

25. पद्मा गुरमेत : चिकित्सा, लद्दाख

26. पोखिला लेकथेपी: कला, असम

27. डा. पुन्नियामूर्ति नतेसन: पशु चिकित्सक, तमिलनाडु

28. आर. कृष्णन : कला, तमिलनाडु

29. रघुपत सिंह : कृषि, उत्तर प्रदेश

30. रघुवीर तुकाराम खेड़कर: कला, महाराष्ट्र

31. राजस्तपाठी कालीअप्पा गौंडर : कला, तमिलनाडु

32. रामा रेड्डी मामिडी: पशुपालन एवं डेयरी , तेलंगाना

33. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले : चिकित्सा, छत्तीसगढ़

34. एस. जी. सुशीलम्मा: समाज सेवा, कर्नाटक

35. संग्युसांग एस. पोंगेनर : कला, नागालैंड

36. शफ़ी शौक़: साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू कश्मीर

37. श्रीरंग देवाबा लाड: कृषि, महाराष्ट्र

38. श्याम सुंदर : चिकित्सा, उत्तर प्रदेश

39. सिमांचल पात्रो: कला, ओड़िशा

40. सुरेश हनगावाड़ी : चिकित्सा (स्वदेशी होम्योपैथी), कर्नाटक

41. तगा राम भील: कला, राजस्थान

42. तेची गुबिन: समाज सेवा, अरुणाचल प्रदेश

43. तिरुवारूर भक्तवत्सलम : कला, तमिलनाडु

44. विश्व बंधु : कला, बिहार

45. युमनाम जात्रा सिंह : कला, मणिपुर

इस बार 131 लोगों को दिया जाएगा पद्म पुरस्कार

वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है. इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं.

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं.

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों/गतिविधियों में दिए जाते हैं, जैसे – कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

Share this News...