Jharkhand: इकलौती जैविक सॉस फैक्ट्री का उद्घाटन 28 को, किसानों के साथ जुटेंगी अनेक हस्तियां

Dhanbad,26 June: झारखण्ड की पहली जैविक सॉस फैक्ट्री का उद्घाटन 28 जून को होगा.
28 जून को 4 बजे अपराह्न एक समारोह में इसका औपचारिक उद्घाटन होना तय हुआ है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद पी एन सिंह,सदर विधायक राज सिन्हा, महगामा की विधायक दीपिका पांडेय,विधायक ढुलू महतो,पूर्णिमा नीरज सिंह,सुरेश चौधरी सहित कई जानी पहचानी हस्तियां इस मौके पर आमंत्रित हैं। “किसान ऑर्गेनिक…कोपल नामक इस फैक्ट्री के कर्ताधर्ता समाजसेवी एवं काँग्रेस के नेता अशोक सिंह हैं.
अशोक सिंह ने कहा “हौसलों की उड़ान भरो,उड़ न सको तो दौड़ो, दौड़ न सको तो चलो, अगर चल भी न सको तो रेंगिये। मतलब गति का नाम ही जीवन और प्रगति है। कोरोना और उनकी शारीरिक परेशानी की वजह से फैक्ट्री ढाई वर्ष विलंब से शुरू होने जा रही है। इस दौरान प्लांट को अत्याधुनिक बनाने का भी काम हुआ।अब वह सज धज कर तैयार है।धनबाद में यह हरित क्रांति नहीं यह सदा बहार क्रांति माना जा रहा है।कृषि और पशुपालन किसान और विकास की रीढ़ है।धनबाद की 70 फीसदी आबादी कृषि से विमुख हो गयी है।धनबाद कोयला चोरी तस्करी के लिए कुख्यात है।ऐसे में धनबाद की पहचान अगर दूध,सब्जी और टमाटर से होगी तो इसे एक नया ट्विस्ट ही माना जायेगा।
हां इसका श्रेय कोपल की निदेशक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकांक्षा सिंह को भी जाता है,जिन्होंने कोपल की टीम का निरंतरता के साथ मार्गदर्शन किया है। अन्य कई जनों ने बुनियाद की ईंट बनने का काम किया है। प्रदीप पांडेय,इंजीनियर सुरेंद्र कुमार,फैक्ट्री के कस्टोडियन राम प्रसन्न तिवारी का भी अहम योगदान है.

Share this News...