झारखंड के DGP Neeraj Sinha कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के DGP Neeraj Sinha कोरोना पॉजिटिव, 282 पुलिसकर्मी जानलेवा वायरस की जद में!
पिछले 24 घंटे में झारखंड में काेराेना मरीज मिलने के सारे रिकाॅर्ड ध्वस्त हो गए । 24 घंटे में 7595 नए संक्रमित मिले, जाे अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 106 माैतें भी हुईं। केवल रांची में हर घंटे 2 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। 24 घंटे में रांची में 1467 नए संक्रमित मिले। जबकि 53 लोगों की मौत हुई।

इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार सुबह को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 40, 942 है। गुरुवार को झारखंड के सभई जिलों में औसतन 100 से ज्यादा काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम के 14, रामगढ़ के 10, िसमडेगा के 7, हजारीबाग के 3, गाेड्डा, खूंटी, सरायकेला व प. सिंहभूम में 2-2 अाैर बाेकाराे, देवघर, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पलामू और साहिबगंज में 1-1 व्यक्ति की जान गई।

Share this News...