मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; बोला… ‘जो भी सलमान के साथ काम करेगा उसे मार देंगे’

मुंबई:
मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है.
ऑड‍िया में एक शख्‍स कहता हुआ सुनाई दे रहा है क‍ि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसे मार देंगे.

टाइगर श्रॉफ पर फायर‍िंग के बाद सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे ऑड‍िया में एक शख्‍स कह रहा है क‍ि ‘राम-राम सारे भाइयों को मैं अन‍िल पंड‍ित लॉरेंश ब‍िश्‍नोई का छोटा भाई. आज ये मुम्‍बई में टाइगर श्रॉफ का जो काम हुआ है उसकी ज‍िम्‍मेदारी मैं अन‍िल पंड‍ित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधु लेते हैं.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बड़े अपडेट

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में फायरिंग की घटना.
बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की.
इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ, उनका ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हुए हैं.
हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटनास्थल से आई तस्वीरें

मुंबई का जुहू पार्क इलाका जहां टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई. पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.

मुंबई का जुहू पार्क इलाका जहां टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई. पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.

Share this News...