देश में 738 एकलव्य माडल स्कूल खोले जाएंगे , अर्जुन मुंडा

*****
दुमका , केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि पूरे देश में 738 एकलव्य माडल स्कूल खोले जाएंगे। जिससे कि दूर दराज के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगेगा। श्री मुंडा शनिवार को झारखंड भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लोग आपके करीब तभी आएंगे जब आप अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहेंगे। साथ ही श्री मुंडा ने कहा कि भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं को दुर दराज के इलाकों में रहने वाले अंतिम पायदान के व्यक्तियों तक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सभ्य शिक्षित समाज के लिए शिक्षा जरूरी है । एकलव्य माडल स्कूल के खुलने से आदिवासी समाज के बच्चों को लाभ होगा। इसके पूर्व श्री मुंडा के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी, सांसद सुनील सोरेन के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this News...