14 के बाद भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव

रांची ,6 जनवरी (ईएमएस): छह जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र में भाजपा बगैर नेता के सदन में बैठेगी। सदन में भाजपा की रणनीति बनाने की जिम्मेवारी तीन नेताओं को दी गई है। नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह और अनंत ओझा तीन दिनों तक सदन में पार्टी हित में रणनीति बनाएंगे। तीन दिनों तक प्रतिपक्ष के नेता की कुर्सी पर कोई नहीं बैठेगा। भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव 14 जनवरी के बाद किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा विधायकों की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओपी माथुर से हुई बातचीत में उन्होंने बताया है कि 14 जनवरी के बाद विधायक दल के नेता का चुनाव कर लिया जाएगा। इसकी पुष्टि बैठक से निकले रामचंद्र चंद्रवंशी व अनंत ओझा ने भी की। नव निर्वाचित भाजपा विधायकों में व्यक्तिगत कारणों से केवल मनीष जायसवाल उपस्थित नहीं हो सके।
सीएए पर विपक्षी दुष्प्रचार के विरोध में अभियान चलाएगी भाजपा
नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्षी दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। रविवार को केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने रांची के अरगोड़ा और हरमू चौक के पास के घरों में नेताओं ने जाकर इसके लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया। आम लोगों को बताया कि इस कानून से देश में रह रहे नागरिकों को कहीं से डरने की जरूरत नहीं है। इससे किसी की नागरिकता छिनने का सवाल ही नहीं है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों व वरीय नेताओं की आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सहित देश की अन्य विपक्षी पार्टियां दुष्प्रचार में लग गई है। उन्होंने कहा कि पीडि़त शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान कर मोदी सरकार ने महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद ने जन भावनाओं के अनुरूप वैसे लोगों के लिए कानून बनाए है जो अपनी इज्जत, आबरू, संस्कृति और धर्म बचाने के लिये शरणार्थी बन गये। कार्यशाला में रघुवर दास, लक्ष्मण गिलुवा, धर्मपाल सिंंह, सुनील सििंिंहह पीएन ङ्क्षसह, रवींद्र राय, दीपक प्रकाश सहित लगभग सभी विधायक, सांसद व वरीय नेता उपस्थित थे।

आगामी कार्यक्रम

15 से 20 जनवरी के बीच रांची, पलामू, धनबाद, दुमका एवं जमशेदपुर में प्रमंडल स्तरीय मेगा रैली में शामिल होंगे केंद्रीय नेता।
10 से 15 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी 26 सांगठनिक जिलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन।
महिला मोर्चा एवम युवा मोर्चा हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धन्यवाद पत्र भेजेगा।

Share this News...