स्वर्ण रेखा नदी में गिरने वाले नालों का सरयू राय ने निरीक्षण किया

जमशेदपुर :- जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज स्वर्णरेखा नदी का पानी अत्यधिक काला होने की शिकायत पर जमशेदपुर पूर्वी के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया जो स्वर्णरेखा नदी पर जाकर गिरता है। इस दरम्यान उन्होंने पाया कि बारीडीह बस्ती स्थित निराला पथ में नदी तट पर बालु निकालने का अवैध करोबार चलाया जा रहा था। साथ में मौजुद जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को उन्होंने भुइयांडीह के तेजाब नाला समेत जितने भी नाले हैं जो नदी पर गिरते हैं इसका स्त्रोत कहाँ है, क्या है और कहाँ कहाँ से इसमें पानी आता है इसकी समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट तैयार कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संज्ञान में लाने की बात कही ताकि बोर्ड सक्रिय होकर इसपर कारवाई करे, ताकि लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिले। उन्होंने कहा कि वर्तमान नाला से इतनी अधिक मात्रा में गंदगी आ रहा है कि पानी काला हो जा रहा है जिसे साफ कर पीने योग्य बनाना संभव नहीं है। जिसके कारण पेय जल की आपूर्ति रूक जा रही है।

इसके साथ ही श्री राय ने नदी के तटवर्ती क्षत्रों में अम्फान तूफान से क्या नुकसान हो सकता है इसका जायजा लिया। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जितने भी सामुदायिक भवन हैं सभी आश्रय गृह बनाया जाय। ताकि आपदा की घड़ी में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा सके। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, सुधीर सिंह, संजीव आचार्य, विजय नारायण, राजीव चैहान, सुमित श्रीवास्तव, अशोक कुमार, भागवत मुखर्जी, गौतम धर सहित भारतीय जन मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this News...