सांसद की पहल पर कीताडीह में बंटे कम्बल

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से उत्तरी कीताडीह के सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया. सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कम्बल वितरण किया. इस अवसर पर उत्तरी कीताडीह की मुखिया रीना जारिका, भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय सिंह, भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, संयुक्त बागबेड़ा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, भाजपा घाघीडीह मंडल के पूर्व महामंत्री ललन यादव एवं रंजीत शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा एवं आनंद शर्मा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीता सिंह, वरुण कुमार सिंह, भाजपा कार्यकर्ता मंजेश झा, हेमंत सिंह, सुदीप्तो घोष एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे .

Share this News...