सरयू राय ने फिर पेश की मानवता की मिशाल

जमशेदपुर :- नीलडीह की 12 वर्षीय लड़की कृतिका कुमारी का टाटा मोटर्स अस्पताल में पेट का सफल आॅपरेशन हुआ। कृतिका पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। डाॅक्टर ने तत्काल आॅपरेशन करने की सलाह दी थी। ये निर्धन परिवार से थे, आॅपरेशन में लगने वाले इक्यूपमेंट काफी मँहगा होने के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे। उन्होंने इलाज के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मिलकर मदद की गुहार लगायी थी। सरयू राय ने इसके लिए टाटा मोटर्स में उसे भर्ती करवाया तथा आॅपरेशन पर आने वाले संपूर्ण खर्च का भुगतान अपने निजी पैसों से किया। परिवार वालों ने इसके लिए विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है। शुक्रवार को आॅपरेशन सफल होने के बाद आशुतोष राय, सुधीर सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा ऋषि पाण्डेय ने अस्पताल जाकर कृतिका तथा उनके परिवार के लोगों से मिला एवं अस्पताल के बिल का भुगतान किया।

Share this News...