शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा अनाथ बच्चों के बीच भोजन वितरण

जमशेदपुर 17 जनवरी शोभा सहाय ट्रस्ट के नेतृत्व से खरंगाझर शमशेर टावर के अनाथ बच्चों के बीच भोजन का वितरण किया गया है.जिसमें 200 से अधिक बच्चों को भोजन कराया गया. और साथ ही टिनप्लेट काली मंदिर,साकची मनोकामना नाथ मंदिर,साकची शीतला माता मंदिर और वी2 मॉल के बाहर बैठे गरीब लोगों को भी भोजन कराया गया!!जिसमे मुख्य रूप से शोभा सहाय ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय,जिला पार्षद राजकुमार सिंह,जीतेन्द्र जी,शोभा सहाय ट्रस्ट की सचिव खुशबु कुमारी,दिनेश गौड़ और कुछ गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे!शोभा सहाय ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों की सहायता करना है!शोभा सहाय ट्रस्ट इसी तरह लोगों की मदद पहले भी कर चुकी है और हमेशा करती रहेगी!!कार्यकर्म को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय,महासचिव खुशबू कुमारी, संयुक्त सचिव सोनम श्रीवास्तव,अमृता कुमारी,कोषाध्यक्ष नितेश सहाय,विकेश सहाय,सोहं गोंड, ममता कुमारी,मेहुल कुमार,संजीव कुमार,गौरी कुमारी,हर्ष कुमार रंजीत,अन्य सदस्य शामिल रहे

Share this News...