वणिक समाज की केन्द्रीय अध्यक्ष बनीं विनीता

शहर की कई संस्थाओं में हैं सक्रिय
जमशेदपुर : शहर के कई सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय रहनेवाली विनीता शाह ने मुंबई में संचालित संस्था ‘समस्त श्री दशा सोरठी वणिक समाजÓ (एसएसडीएसवीएस) की केंद्रीय महिला समिति अध्यक्ष बन गईं. इसका चुनाव पहली बार 40 वर्ष बाद मुंबई के रमेश भाई जनानी के प्रयास से संपन्न हुआ. उनका शपथ ग्रहण गतदिनों ऑनलाइन हुआ. उक्त जानकारी विनीता ने अपने आवास में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि उनके गुजरात दौरे में उन्हें यह पद पाने के लिये राजकोट समाज, महिला मंडल, युवक मंडल, केन्द्रीय मंडल द्वारा राजकोट में अभिनंदन भी किया गया. संगठन के पूर्व विभाग में झारखंड सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडि़सा, छत्तीसगढ़, असम, मिजोरम, भूटान आदि राज्य शामिल है. केन्द्रीय कमिटी में पूर्व विभाग से करीब 45 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें विनीता के अलावा पलक वखारिया, ममता सांगानी, हर्षद शाह, जयेश शाह, राजेंद्र ढोलकिया, लतेश सांगाणी, कविता शाह, हीना ज़वेरी, भावना शाह, रीता ढोलकिया, इंदु बेन वखारिया, अल्पा शाह आदि शामिल हैं.

Share this News...