मागे पर्व पर पूर्व विधायक सामाड ने लोगो के बीच बांटे नए वस्त्र

रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर

प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव में मागे पर्व धुमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य रीता सुंबरुई मौजूद थे। मागे पर्व के मौके पर गांव के दर्जनों वृद्ध महिला पुरुषों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया। वृद्ध महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को लुंगी दिया गया। वहीं पर्व में नए वस्त्र मिलने पर ग्रामीण काफी खुश हुए। जिसके बाद नये वस्त्र पहन कर आखाड़ा स्थल पहुंचे। जहां पर अतिथियों के साथ मांदर की थाप पर झुमें। श्री सामाड ने मांदर बजा कर लोगों को खुब झुमाया। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। मौके पर श्री सामाड ने कहा कि मागे पर्व प्रत्येक गांव में अलग अलग तिथि को मनाए जाते हैं। इसमें प्रकृति की पूजा होता है। जिसमें शामिल होने बाहर में रहने वाले लोग भी पहुंचते हैं। पर्व में गांव का एकजूटता बनता है। वहीं अपनी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलता है। मौके पर मुख्य रुप से संदीप बोयपाई, मंगल बोदरा, आकाश सुंडी, जुरेंदर केराई, सुरेश केराई, राजेश गागराई, परमेश बोदरा आदि मौजूद थे।

Share this News...