भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष हेतु किया गया रायसुमारी

सरायकेला। अग्रसेन धर्मशाला सरायकेला में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी किया गया।इस रायसुमारी हेतु प्रदेश से गठित पर्यवेक्षक राकेश प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, विनय लाल एवं एडवर्ड सोरेन पहुँचे। सभी पर्यवेक्षक प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यकर्ताओं से राय लिया गया। निर्धारित 39 कार्यकर्ता में से 27 कार्यकर्ता अपनी राय पर्यवेक्षक को दीये। रायसुमारी से पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि ठीक आज से चार वर्ष पूर्व इसी स्थान पर आप सभी ने मुझे जिलाध्यक्ष के रूप में चुना था।आप सभी का सहयोग से सफलता के साथ चार वर्ष पूरा किया।इसके लिए आप सभी को हृदय से धन्यवाद और संगठन को मजबूत बनाने के लिए किसी अनुभवी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष के रूप मे चुने जो सभी को लेकर चले। राय देने बालो में प्रदेश अध्यक्ष लक्षण गिलुवा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सकुन्तला माहली, जिला महामंत्री गणेश माहली, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, राकेश सिंह, बिसेश्वर प्रधान, कुबेर सारंगी, कुमुद रंजन, गणेश महतो, अनुराग जायसवाल, लाल सिंहसोय, मंजू बोदरा, राजरानी महतो, सुनील श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार, शशी देवी, मनोज महतो, प्रकाश मुखी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा राय दिया गया।

Share this News...