ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी का निधन, अंतिम संस्कार कल

**जमशेदपुर, 10 नवंबर साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी का मंगलवार शाम 5 बजकर 15 मिनट पर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, वह करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर बताया गया है।

डॉ. प्रियदर्शी ग्रेजुएट कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर रही थीं। उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन का दायित्व भी संभाला था।

उनके पति हिमांशु प्रियदर्शी टाटा स्टील के सेवानिवृत्त प्रबंधकीय अधिकारी हैं। उनके देवर अमल कुमार सत्यजीत झारखंड के राज्यपाल के विशेष पदाधिकारी (स्पेशल ऑफिसर) हैं।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार **बुधवार, 11 नवंबर 2026** को होगा।

Share this News...