भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गिलुआ,षाड़ंगी ने दी दीपक प्रकाश को बधाई केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक प्रकाश का मनोनयन होने पर भाजपा प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है एवं कहा है कि आने वाले समय में हम सभी मिलकर संगठन को और शक्तिशाली बनाएंगे । राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी ने भी दीपक प्रकाश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि इनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है भाजपा नेता शेष नारायण लाल,संजय पासवान ,सुरेश साव,हरिओम अग्रवाल, केशव सिंह राजेश गुप्ता प्रोफेसर विकास मिश्रा के अलावा शहर के कई भाजपाइयों ने भी उन्हें बधाई दिया है एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

Share this News...