जो भी श्रमिक बंधु जिले में आ रहे हैं या अपने गंतव्य की ओर जाने में इस जिले की सीमाओं का प्रयोग कर रहे हैं उनके साथ मानवीय संवेदनशीलता के साथ पेश आएं, उन्हें भोजन करवाएं :- इंद्रजीत माहथा

*★ चाईबासा पुलिस सेवा भावना एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निष्पादन कर रही है और इसके लिए लगातार पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग भी किया जा रहा है*

*★ ग्राम स्तर एवं वार्ड स्तर पर गठित समितियों से पुनः निवेदन है कि अगर पैदल यात्रा करते श्रमिक बंधु मिलते हैं तो तत्काल रुप से बी.डी.यो एवं थाना प्रभारी को सूचना दें एवं उन्हें वहां पर बैठा कर रखें, प्रशासन तत्काल वाहन एवं भोजन की व्यवस्था करते हुए उनको गंतव्य तक सुरक्षित एवं संवेदनशील तरीके से पहुंचाएगा*
============================
पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा के द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देशों के आलोक में *जिले अंतर्गत ओड़िशा सीमा पर जितने भी बॉर्डर चेक पोस्ट है वहां के सभी दंडाधिकारियों एवं नियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जो भी श्रमिक बंधु जिले में आ रहे हैं या अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए इस जिले के सीमाओं का प्रयोग कर रहे हैं उनके साथ मानवीय संवेदनशीलता के साथ पेश आएं। उन्हें भोजन करवाएं तथा जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा उपलब्ध वाहन के माध्यम से उन्हें ट्रांजिट होम में भेजें।*

पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगे जानकारी दी गई कि सभी श्रमिक बंधुओं के ट्रांजिट होम पहुंचने के उपरांत उनके संबंधित जिला के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें उनके जिला में भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत् *पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के द्वारा विगत दिवस 250 से अधिक श्रमिक बंधुओं को भोजन करवाकर बस के माध्यम से उनके जिला में भेजा है। जिला प्रशासन / पुलिस प्रशासन पूरी तरह से श्रमिक बंधुओं के साथ है और राज्य के मुख्यमंत्री के निर्देश का अक्षरशः पालन कर रहे हैं।*

पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगे बताया गया कि इस संपूर्ण प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में इस संदर्भ में समीक्षा बैठक की जा रही है; जिसके तहत् प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना पदाधिकारी के द्वारा निगरानी के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की जाती है। इस संदर्भ में उपायुक्त के द्वारा प्रतिदिन एक प्रतिवेदन भी लिया जा रहा है कि उनके क्षेत्र से कितने श्रमिक बंधु पैदल चलते हुए पाए गए या नहीं पाए गए इसका प्रतिवेदन प्राप्त किया जा रहा है। यदि पैदल चलते हुए श्रमिक बंधुओं पाए जाते हैं तो उनके भोजन और वाहन की क्या व्यवस्था की गई है और क्या कार्रवाई की गई है इसकी भी इसका भी प्रतिवेदन ले रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राउंड स्तर पर या वार्ड स्तर पर जो समितियां बनी हैं उनसे भी अपील है कि यदि उन्हें भी इस प्रकार से पैदल यात्रा करते हुए कोई श्रमिक बंधु मिलते हैं तो संबंधित थाना प्रभारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी को तत्काल सूचित करें। श्रमिक बंधुओं को वहीं पर बैठा कर रखें। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गाड़ी और वाहन तथा भोजन की व्यवस्था करते हुए उनको उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं संवेदनशील तरीके से पहुंचाने का कार्य पूरी सेवा और निष्ठा भाव के साथ किया जाएगा।
=====
*कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर:*
————————————————–
*डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 1950 / 8986607626*
————————————————–
*कंट्रोल रूम, CHC- 7479411489*
————————————————–
*झारखंड टोल फ्री नंबर- 104*
————————————————–
*राज्य कॉल सेंटर- 181 / (0651)2261368 / 9955837428*
————————————————–
*रांची, रिम्स कॉल सेंटर- (0651)2542700*
————————————————–
*राष्ट्रीय कॉल सेंटर- 011-23978046*

Share this News...