जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जरूरतमंद लोगों के घर तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की

जमशेदपुर :- झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा जमशेदपुर पूर्व विधान सभा क्षेत्र में कोरोना के मद्देनजर संपूर्ण तालाबंदी से भोजन का संकट झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों सदृश अन्य को उनके घर तक भोजन सामग्री पहुँचाने की व्यवस्था के तहत आज भी सरयू राय के 42, जे-रोड, बिष्टुपुर स्थित आवास से 2200 लोगों का भोजन तैयार कर उन्हें पहुँचाया गया। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ह्यूम पाइ्रप किशोरी नगर, छायानगर, बिरसानगर, जोन नं. 2 बी, जोन नं. 1, जोन नं. 7, गोलमुरी हिंदू लाईन, साकची पत्ता मार्केट, कंचन नगर, गुलगुलिया बस्ती, चुना भट्टा, बारीडीह डुंगरी उपर अििद क्षेत्रों में भोजन पहुँचाया गया।
आज पूर्वी विधानसभा के साथ ही पश्चिम विधानसभा में भी जरूरतमंदों को भोजन पहुँचाया गया। श्री आशुतोष राय ने बताया कि मानगो के कुंवर बस्ती, दीपा साई, ओल्ड पुरूलिया रोड, वर्कर्स काॅलेज, रिपीट काॅलनेनी, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू कोलोनी, गोकुल नगर, पारस नगर, शंकोसाई सहित जमशेदपुर पश्मि विधानसभा के कई स्लम क्षेत्रों से भोजन के लिए संपर्क किया जा रहा था, उन्हें भी भोजन भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि भोजन पहुँचाने की व्यवस्था में सरकार की गाइड लाइन तथा सामाजिक दूरी बनाने के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है तथा सैनिटाईज्ड भोजन लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। इस तरह पूरे लाॅकडाउन अवधि में जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाया जाएगा।
भोजन पहुँचाने की व्यवस्था को सफल बनाने में अशोक गोयल, अजय सिन्हा, सुधीर सिंह, अमित शर्मा, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, आकाश साह, अशोक कुमार, काशीनाथ प्रधान, रीना सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, जीतू पांडेय, पंकज दुबे, नीतेश कुमार आदि शामिल थे।

Share this News...