जन सुविधा ट्रस्ट एवं भारतीय जन मोर्चा ने 600 बस्ती वासियों में भोजन वितरण किया

जमशेदपुर :- लगातार पांचवे दिन जन सुविधा ट्रस्ट एवं जन मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सोनारी निर्मल बस्ती स्थित मछुआ एवं कालंदी बस्ती में उपलब्ध कराए गए सामग्री से आज बस्ती के हमारे कार्यकर्ताओं ने बस्ती वासियों के लिए भात दाल सब्जी बनाया जिसका लगभग 600 बस्ती वासियों के बीच वितरण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चुन्नू भूमिज, विजय सिंह सरदार,कैलाश सिंह, संजय सरकार, गुरु पदों कालिंदी, महावीर मछुआ, चंदन महतो ,गुड्डू निषाद के साथ काफी संख्या में बस्ती के नौजवानों ने सहयोग किया।

Share this News...