जनवरी महीने में ही चक्रधरपुर बनेगा जिला : रघुवर दास

चक्रधरपुर 13 अक्टूबर संवाददाता
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से पश्चिमी सिंहभूम में दो जिला बनना चाहिए, ताकि क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। यह तभी संभव होगा, जब डबल इंजिन की सरकार दोबारा बनेगी। जैसे ही राज्य में उसकी सरकार दोबारा बनती है, वह जनवरी महीने में ही चक्रधरपुर को जिला बनाने का घोषणा कर देंगे। उन्हें कहा कि अटल बाजपेयी की सरकार ने अलग राज्य झारखंड बनाया था। वैसे ही उनके दोबारा सरकार बनने से चक्रधरपुर जिला बन जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री दास चक्रधरपुर रेलवे मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जोहर जन आशिर्वाद योजना की आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पातरातू को पर्यटन स्थल बनाया गया, उसी तरह सोनुवा, मनोहरपुर और गोईलकेरा को बनाया जाएगा। श्री दास ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा प्राकृतिक संसाधन झारखंड में है। झारखंड में 14 वर्ष तक चलती सरकार को गिरा दिया जाता था। यहां की प्राकृतिक संसाधनों को लूटा जाता था। कांग्रेस ने निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर मधु की तरह राज्य को लूट लिया। झामुमो और कांग्रेस यहां की खनन को खोद खोद कर देश ही नहीं विदेशों में भी बेच दिया।

आदिवासियों के नाम पर झामुमो करता राजनीतिक

झामुमो आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हुए खुद मालामाल हो गया और यहां की गरीब आदिवासी को झेलने छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन तीन बार, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम बना। वह आदिवासियों को लेकर कितनी कार्य किए। कितने को नौकरी दी। 1993 में झारखंड अलग राज बन जाता, लेकिन कांग्रेस ने 2-2 करोड़ में सांसदों को खरीद लिया और झारखंड नहीं बनीं। अटल की सरकार ने अलग झारखंड दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की नीति और नीयत अच्छी नहीं है, लेकिन भाजपा का नीयत साफ है। केंद्र सरकार की हर योजना गरीबों तक पहुंचा है, जिस कारण मोदी जी की दोबारा सरकार बनीं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पेंशन की राशि हजार रुपए किए गए। दोबारा सरकार बनती है, तो पेंशननरों की संख्या बढ़ाया जाएगा।

आदिवासी समाज का शोषक है झामुमो
झामुमो आदिवासी समाज का शोषक है। वह आदिवासियों को लेकर केवल राजनीति किया है, कभी भी उनके उत्थान को सोचा नहीं। ऐसे पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और भाजपा की सरकार का तुलना करें, कौन सी सरकार बेहतर है। फिर वोट करें। उन्होंने कहा कि चिरागी गांव में 31 दिसंबर तक लाईट और जलमीनार की व्यवस्था करने का उपायुक्त को डेटलाइन दी गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में भी वेलू एडेड प्लांट को लेकर रिसर्च किया जा रहा है। यहां भी प्रत्येक प्रखंड में स्कील डेवलपमेंट सेंटर खुलेंगे।

विधवाओं को मिलेगा बिरसा आवास
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधवाओं को बिरसा आवास तथा मछुआरों को देव व्यास योजना के तहत घर मिलेगा।

सखी मंडल करेंगे रेडी टू ईट पर कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर से रेडी टू ईट का कार्य सखी मंडल करेंगे। जिसमें 40 हजार महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगे। बाहर की कंपनी को जाने वाले 500 करोड़ रुपए, अब शहर और गांव में जाएगा। इससे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
***
सिंहभूम की पांचों सीट जीतेंगे : लक्ष्मण गिलुवा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि नवंबर दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। वह चुनाव हारा है, लेकिन मैदान नहीं छोड़ा है। राज्य में 65 प्लस की लक्ष्य रखा गया है। सिंहभूम से पांचों सीट जीतेंगे। कार्यकर्ता अपनी बूथ की मजबूती कैसे करना है, वह करें। उन्होंने कहा कि 65 प्लास तभी होगा, जब हम बूथ जीतेंगे। हमें ज्यादा फोक्स गांव में करना है। मौके पर सांसद सक्ह कोल्हान प्रभारी समीर उरांव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक चुन्नू उरांव, बड़कुंवर गागराई, गुरुचरण नायक, जवाहर लाल बानरा, जिलाध्यक्ष मनीष राम, लालमुनी पुरती, रामबाबु तिवारी, संजय मिश्रा आदि मौजूद थे।

Share this News...