किसानो की आय दोगुनी करने को सरकार कृत संकल्पित : मुख्यमंत्री

चाईबासा कार्यालय, ११ अक्टूबर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि अन्नदाता किसानो को २०२२ तक आय दोगुनी करने हेतु सरकार कृत संकल्पित है। डबल इंजन की सरकार से राज्य के किसानो को डबल फायदा हुआ है। वे आज टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित प्रमण्डल स्तरीय मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के ११.५१ लाख किसानो के खातो में ४५२ करो$ड की राशि ऑनलाईन डाली गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान राज्य के अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति की धुरी है। आजादी के ७० वर्षो में सिर्फ भाषण दिया जाता था कि भारत की आत्मा गांवो में बसती है। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो किसानो की आय दोगुनी करने की योजना बनाई। किसानो के खाते में पैसा आने से उन्हें साहुकारो के आगे हाथ नहीं फैलाना प$डेगा। सरकार सिंचाई सुविधा किसानो को उपलब्ध कराने हेतु काम कर रही है, ताकि किसान तीनो फसल की खेती करे और राज्य से हो रहे पलायन को रोका जा सके। कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन भी किसान करें। सरकार गरीब बहनो को ९० प्रतिशत अनुदान पर २-२ गाय उपलब्ध करा रही है। डेयरी के लिए ५० प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। वन उपज आधारित वस्तुओ के निर्माण एवं प्रोसेसिंग के लिए किसानो को प्रशिक्षण दिया जायेगा। समृद्घ राज्य के गोद में पल रही गरीबी समाप्त करने का काम सरकार कर रही है। विपक्ष को आ$डे हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीबी के नाम पर सिर्फ राजनीतिक की और वोट बटोरने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में क्षमता और राज्य में संसाधान है तो गरीबी क्यो है। विपक्ष द्वारा गत पांच वर्षो में जमीन छीनने का दुष्प्रचार कर विकास से लोगो को बंचित किया गया। यहां के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से लेकर विभिन्न पदो पर रहे। जनता उनसे पुछे की वे क्षेत्र के लिए क्या किया। हमसे जनता पूछ सकती है। हमारी सरकार ने गुद$डी जैसे दुर्गम क्षेत्रो में बिजली पहूंचाने का काम किया। जिले में स$डको का जाल बिछाया गया। गांव में स्ट्रीट लाईट लगाया जा रहा है। खदान क्षेत्र के लोगो को लाल पानी से मुक्ति मिला। घर-घर स्वच्छ पानी पाईप लाईन से पहूंचाने का काम किया जा रहा है। चाईबासा में २८५ करो$ड की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अब आदिवासी का बेटा भी डॉक्टर बनेगा। तीन सौ बेड वाला अस्पताल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि २०२२ तक राज्य में कोई भी बेघर नहीं रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, टीएसी सदस्य जेबी तुबिद, कृषि विभाग के सचिव पुजा सिंघल, कृषि निदेशक छवि रंजन, जिप अध्यक्ष लालमुनी पुरती, जिला २० सुत्री उपाध्यक्ष संजय पांडे, उपायुक्त अरवा राजकमल, उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन अदि उपस्थित थे।

Share this News...