जमशेदपुर के कारोबारी निखार सब लोक़ को आज नेशनल हाईवे पर 10th माइलस्टोन होटल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है. इलाज के दौरान टीएमएच में उनकी मौत हो गई. हालांकि बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना को गंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
उनके सिर पर दो और शरीर में दो गोली लगी है.मिली जानकारी के अनुसार कदमा विजया हेरीटेज निवासी 33 वर्षीय निखार किसी काम से वहां गए थे इस दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया उन्हें चार गोली लगने की खबर है अपराहन 4:00 बजे के आसपास की यह घटना बताई जा रही है उन्हें इलाज के लिए TMH में भर्ती कराया गया. जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया.विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
