राजनगर सरायकेला रोड पिछले दो दिनों से जाम, सैकड़ों भारी वाहन सड़क पर फंसे

सरायकेला खरसावां आरक्षी अधीक्षक आरक्षी अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि ग्रामीणों से बात कर आज हर हाल में जाम हटवाएंगे

: कुछ ग्रामीण युवकों ने राजनगर सरायकेला रोड पिछले दो दिनों से जाम मार्ग अवरुद्ध किया है।
: यह सड़क औद्योगिक कार्यों एवं आम आवाजाही के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्व पूर्ण है। रुंगटा कंपनी के लिए माल ढुलाई के लिए यह सड़क लाइफ़ लाइन है। कहा जा रहा है कि कंपनी का काम बाधित करने के लिए एक सोची समझी चाल के तहत यह अवरोध पैदा किया गया है। यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो का दामन छोड़ भाजपा में आए चंपई सोरेन के विधान सभा क्षेत्र में आता है। राज्य सरकार को परेशान करने की राजनीति की भी इसमें बू आ रही है।

Share this News...