सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार टला आज अपराह्न एक बजे होना था समारोह

जमशेदपुर, 23 जनवरी, प्रतिनिधि झामिवो के निष्कासित विधायक बंधु तिर्की एवं प्रदीप यादव नई दिल्ली में कांग्रेस के संपर्क में हैं और खबर है कि गुरुवार की रात दोनो ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ होकर सोनिया गांधी से मुलाकात की।
ुउल्लेखनीय है कि झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने की खबर हमने प्रकगाशित की थी और यह भी सूचना दी थी कि प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में जा सकते हैं। आज राज उक्त दोनो विधायक आरपीएन सिंह की गाड़ी में बैठकर सोनिया गांधी के आवास पर गये। झारखंड में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 16 है। इन दोनो विधायकों के कांग्रेस खेमा में आने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 18 होगी। प्रदीप यादवऔर बंधु तिर्की के कांग्रेस में शामिल होने के पीछे क्या शर्तें तय हुई हैं यह खुलासा होना बाकी है लेकिनइतना तय है कि दोनो विधायकों में कोई एक मंत्री बनेगा। प्रदीप यादव के मंत्री बनने की खबर हमने पहले ही प्रकाशित की थी।
इस बीच कल एक बजे हेमंत मंत्रिमंडल के विस्तार को टाल दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब 28-29 जनवरी तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में विलंब के पीछे के कारण अब स्पष्ट होने लगा है.कांग्रेस कोटे से कुल पांच मंत्री हो सकते हैं। जिनमें से दो मंत्री पहले शपथ ले चुके हैं। समझौता के अनुसार हर चार विधायक पर एक मंत्री बनना है। इस कारण कांग्रेस ने विधायकों की संख्या बढाकर 18 कर ली है और उसने पांच का दावा ठोक दिया है।
इसके पहले षआज चाईबासा रवाना होने से पूर्व गुरुवार को मुख्यमत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए स्वीकृति ली। अभी सोरेन मंत्रिमंडल में उनकी पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है। जबकि, कांग्रेस के दो और राजद के एकमात्र विधायक को मंत्री बनाया गया है।

29 दिसंबर को ली थी शपथ
हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। झामुमो विधायक रङ्क्षवद्र नाथ महतो को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है। झामुमो, कांग्रेस व राजद ने गठबंधन करके झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें झामुमो ने 30, कांग्रेस ने 16 व राजद ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी।

Share this News...