लगातार बारिश ने लोगों को किया परेशान, 25 को भी तेज बरसात के आसार

रांची. राज्य के तकरीबन हर हिस्से में तेज बारिश का सिलसिला बुधवार शाम से जारी है। गुरुवार की सुबह भी लोगों को तेज बारिश का सामना करना पडा। ऐसे में लोग काफी परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, 25 को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। ऐसे में धनतेरस व दीपावली की खरीदारी पर खलल पड सकता है। वहीं, लगातार बारिश से रांची का तापमान 20.6 व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर को लगभग पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार है। पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाडी में निम्न दबाव के क्षेत्र के साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार से ही बदलते मौसम का असर नजर आने लगा था। शाम से बारिश भी शुरू हो गई। जो गुरुवार तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व मिनिमम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग हर हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी झारखंड में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश 69 एमएम घाटशिला में दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रांची में जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दुमका में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताडा, पाकुर, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामग? समेत कई क्षेत्र में भारी से भारी बारिश के आसार व्यक्त किए गए हैं। वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है।

बारिश में चरमरायी रांची की बिजली व्यवस्था
मौसम का सीधा असर रांची के बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर देखने को मिला। बीती रात से ही रांची के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही तो कई क्षेत्रों में बिजली के आने का सिलसिला जारी रहा। 24 घंटे हुई बारिश में लोकल फॉल्ट की भरमार हो गयी। जिसके कारण पूरी रांची की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरायी नजर आयी। गत रात से लेकर गुरुवार को देर रात तक कई क्षेत्रों में बिजली का आना-जाना जारी रहा।
निजी कंपनी के हाथों बिजली आपूर्ति एवं मेटेनेंनस व्यवस्था जाने से उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। एक ओर जहां बिजली आपूर्ति में सुधार होगा वहीं बिजली फॉल्ट की स्थिति में उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा। अभी टाटा कंपनी अपने अधीन एरिया में टाटा पावर बिजली की आपूर्ति करता है जहां पर क्वालिटी पूर्ण बिजली आपूर्ति होती है।

Share this News...