चाईबासा कस्तूरबा बालिका विद्यालय सदर चाईबासा की लगभग डेढ़ सौ छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई

चाईबासा कस्तूरबा बालिका विद्यालय सदर चाईबासा की लगभग डेढ़ सौ छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई है। गंभीर रूप से प्रभावित 55 छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। सदर अस्पताल में कैंप कर रहे जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी छात्राएं खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि रात में भोजन के बाद छात्राएं सोने चली गई तो धीरे धीरे उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। रात में ही सदर अस्पताल के चिकित्सक कस्तूरबा विद्यालय पहुंचकर छात्राओं का उपचार शुरू कर दिए। गंभीर रूप से प्रभावी छात्राओं को सदर अस्पताल लाने का सिलसिला शुरू हुआ जो सुबह तक चला। आपातकाल में सभी चिकित्सकों को कॉल कर लिया गया और सुबह से ही छात्राओं का उपचार चल रहा है। उपायुक्त अरवा राजकमल भी सदर अस्पताल पहुंचकर छात्राओं के स्थिति का जायजा लिया। सिविल सर्जन डॉ मंजू दुबे चिकित्सकों के साथ उपचार में लगी हुई हैं।

Share this News...