कुचाई में तीन बच्चों के साथ मां ने की आत्महत्या आर्थिग तंगी से परेशान था परिवार खरसावां

15 अक्टूबर संवाददाता
कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाडीह गांव में आर्थिक परेषानी के कारण महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में मां सहित दो बच्चे और एक बच्ची शामिल है। पत्नी और एक बच्चे की लाश मृतक के घर से मात्र दो सौ मीटर दूर स्थित मनरेगा कुआ से सोमवार को बरामद कर लिया गया था। जबकि मंगलवार को सुबह एक बच्चे और एक बच्ची की लाष कुआं से उठाया गया है। एक ही परिवार से चार अर्थी उठने के बाद पति सहित परिजनों पर गमों का पहा$ड टूट पडा है। गरीबी के कारण रूक-रूक कर पति-पत्नी के बीच झगडा होता रहता था। पति जमषेदपुर में रहकर हेल्पर का काम करता था। एक दिन काम करता दो दिन घर पर बैठा रहता था। मजदुरी के रूप में तीन सौ रूपये मिलता था और राषन दुकान से १० किलो चावल मिलता था। जिससे परिवार किसी तरह अपना गुजर बसर करते थे। विगत ११ अक्टुबर को दुर्गा पूजा के बाद पति-पत्नी अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुचाई के ईचाडीह गांव पहुचॉ। पति ने विगत १३ अक्टूबर को सुबह ६ बजे अपने साईकिल से ईचाग$ढ के बाडसीला अपने रिष्तेदार के घर जाने के लिए निकल रहा था। पत्नी ने उसे रोका। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच नौक-झोक हुई और पति घर से बाडसीला निकल गया। जिससे नाराज पत्नी रविवार रात के लगभग १० बजे अपने तीन बच्चों के साथ कुआं में कुदकर जान दे दी। ज्ञात हो कि आर्थिक परेषानियों से जूझ रहे कुचाई के ईचाडीह के निवासी राजकिशोर गोप के द्वारा अपने रिष्तेदार के घर ईचाग$ढ के बाडसीला जाने के विगत १३ अक्टूबर को सुबह अपने २८ वर्षीय मनीषा गोप के साथ अनबन हुआ। पत्नी के विरोध करने के बाद भी पति अपने रिष्तेदार के घर चला गया। जिससे नाराज पत्नी मनीषा गोप अपनी ४ वर्षीय बेटी अनीता गोप सहित १ वर्षीय जु$डवा पुत्र लव गोप एवं कुश गोप को लेकर रात के लगभग १० बजे ईचाडीह गांव स$डक किनारे स्थित मनरेगा द्वारा बना कुएं में पहुंची और पति के नाम पर एक सुसाइट नोट, घर की चाभी एवं षाल कुएं के बहार छोडकर कुएं में कूदकर जान दे दीा। रात अधिक होने के कारण इस घटना की जानकारी किसी नही हुई। सोमवार सुबह जब गांव की महिलाएं कुए से पानी लेने पहुची। तो कुए में एक बच्चे की लाष तैरता हुआ देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों और बारूहातु पंचायत के मुखिया मान सिंह मुंडा का दी। दोपहर तक बच्चे की पहचाना लव गोप के रूप में हुई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर बच्चे की लाश को कुएं से निकाला। दोपहर ३ बजे महिला मनीषा गोप की लाश कुएं में उफलने लगा। महिला की लाष को भी उठाया गया। षाम ७ बजे अनीता गोप की लाश भी कुएं मे तैरने लगा। रात होने के कारण अनीता गोप की लाश को सोमवार नहीं जा सका। मंगलवार सुबह पुन: एक वर्षीय कुश गोप की लाष कुएं के पानी में उफलता पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लाषों को कुंए से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर कुचाई थाना प्रभारी उदय कुमार गुता ने कहा कि सुसाइट का मामला है। जांच चल रही है।
आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार-मुखिया
बारूहातु पंचायत के मुखिया मान सिंह मुंडा ने कहा कि ईचाडीह गांव में एक मात्र एकल परिवार था। यह परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पति जमषेदुर में मजदुरी का काम करता था। दो दिनो पहले ही पुरा परिवार ईचाडीह गांव लौटा था। रविवार की रात महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुए में कुदकर सुसाइट कर लिया। सुबह ७ बजे, दोपहर ३ बजे, षाम ७ बजे एक एक लाष मिली। जबकि बच्ची की लाष मंगलवार सुबह मिला है।
मृतक का परिवार चरवाहा था-सुखारी
सुखारी सिंह मुं$डा ने कहा कि मृतक परिवार ईचाडीह गांव मे चरवाहा था। जो हमारे पूर्वजों ने लाकर बसाया था। इसका परिवार आर्थिक स्थिति दयनीय था। गांव में सिर्फ इसका घर बा$डी है। आर्थिक तंगी होने के कारण जमषेदपुर में मजदुरी का काम करता था। दो दिनो पहले ही यह लोग गांव आये थे। आज महिला सहित तीन बच्चो की लाष कुंए में मिला है।
पति का दावा, पत्नी के साथ नही हुई झग$डा
मृतक महिला मनीषा गोप के पति राजकिशोर गोप ने दावा किया कि मेरे पत्नी के साथ कोई झग$डा नही हुआ था। वहां नही चाहती थी कि मै रिष्तेदार के घर जाए। मेरे षादी के बाद एक बार तीन सार्ल पहले झग$डा हुआ था। इसके बाद से कोई झग$डा नही हुआ है। रिष्तेदार के घर से लौटने के क्रम में रास्ते में मुझे पत्नी और बच्चे की सुसाइट करने की खबर मिली।

Share this News...