कांग्रेस ने 13 नेताओं को छह वर्ष के लिए निकाला

कांग्रेस ने 13 नेताओं को छह वर्ष के लिए निकाला

रांची, 22 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में १३ नेताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी वरीय नेताओं को सूचित भी कर दिया है। जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनपर पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लडऩे और पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने का आरोप है। पार्टी से निकाले गए लोगों में पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के आठ नेता, हजारीबाग जिला कांग्रेस के चार और और लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के एक नेता शामिल हैं।

पश्चिम सिंहभूम

सन्नी सिंकू : जगन्नाथपुर विस से तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़े।
जया रानी पाडिया : जगन्नाथपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ीं।
अमित लागुरी : जगन्नाथपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े।
विमल सुम्बुरुई : चाईबासा से जदयू प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े।
तुराम बिरूली : चाईबासा विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लड़े।
जोसेफ पूर्ति : मंझगांव विधानसभा से झाविमो प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े।
सेलाय मुंडा : चक्रधरपुर से जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े।
हजारीबाग जिला कांग्रेस

मुन्ना सिंह : हजारीबाग से झाविमो प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े।
सच्चिदानंद पांडेय : झाविमो प्रत्याशी के पक्ष में प्रेस कांफ्रेंस किया।
देवकुमार राज : झारखंड के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध बयानबाजी।
दिगंबर महतो : बरका से राजद प्रत्याशी के विरुद्ध भाकपा से चुनाव लड़े।
लोहरदगा जिला कांग्रेस

साजिख अहमद चुंगू : विधानसभा चुनाव में अधीकृत प्रत्याशी के खिलाफ भाकपा से चुनाव लड़े।

Share this News...