आजसू ने जारी की एकऔर सूची इचागढ से हरेलाल महतो. पोटका से बुल्लू रानी ा और बालमुचु घाटशिला से आजसू उम्मीदवार

रांची ,15 नवंबर (ईएमएस) : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में काफी तेजी से उपर आई आजसू पार्टी में शुक्रवार को बिहार की पूर्व मंत्री आबो देवी कई नेता शामिल हुए। पार्टी के हरमू रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बुलू रानी सरदार, ईचागढ़ के हरेलाल महतो आदि ने भी पार्टी का दामन थामा। इस क्रम में सुदेश ने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। हलांकि देर शाम को आजसू ने दूसरी सूची जारी की जिसमें प्रदीप बालमुचु को घाटशिला, हरेलाल महतो को इचागढ, बुल्लू रानी को पोटका, हटिया से भरत काशी साहूी और मझगंवा से नंदलाल बिरुआ ंमांडर से हेमलताउरांवको उम्मीदवार बनाया है।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी से झारखंड की जनता की आस बढ़ी है। आजसू पार्टी झारखंड जनमानस के आन, मान और शान की रक्षा करना चाहती है। पार्टी पर बड़ी जिम्मेदारी और जबावदेही है। इसी बड़ी जवाबदेही के साथ प्रदेश के लोगों के हित और उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह लड़ाई लड़ रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद वे स्वयं राजनीति में जनता के लिए समर्पित हैं। भाजपा द्वारा आजसू के लिए नौ सीट छोड़े जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा बड़ा दल है इसलिए ज्यादा ङ्क्षचतन करता है। लेकिन शिखर पर पहुंचने के बाद नीचे झांकने में दिक्कत होती है।
सुदेश महतो पर झारखंड की जनता को भरोसा: आबो देवी
इस अवसर पर पार्टी में शामिल आबो देवी ने कहा कि सुदेश महतो पर झारखंड की जनता का भरोसा और आस जगा है। सुदेश महतो के नेतृत्व में झारखंड को आगे ले जाने की पूरी क्षमता है। हरेलाल महतो ने कहा कि सुदेश के नेतृत्व को देखकर ही वे आजसू पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जमशेदपुर जिला परिषद की अध्यक्ष बुलू रानी सरदार ने कहा कि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में वे भी झारखंड को ऊंचाइयों पर ले जाने में सहभागी बनना चाहती हैं। इस अवसर पर शामिल होने वाले नेताओं के समर्थक भी काफी संख्या मे मौजूद थे।
मान जा रहा है कि कि आजसू की पोटका, झरिया और ईचागढ़ में भी उम्मीदवार देने की तैयारी है। झरिया से आबो देवी या उनके के पुत्र आजसू के उम्मीदवार हो सकते हैं। जबकि ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पोटका से बुलू रानी सरदार को आजसू का टिकट मिल सकता है।

Share this News...