‘एनकाउंटर कर के दिखाओ…’, जातीय प्राइड की डायलॉगबाजी, जमुई छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव की रील पर भड़के लोग

जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नंदन यादव

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की दौरान नंदन और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिस वजह से पुलिस को उसके पैर में गोली मारनी पड़ी. इस बीच आरोपी नंदन यादव के सोशल मीडिया का एक रील सामने आया है. इस रील में वह बाइक पर एक लड़के के साथ बैठा है. नंदन यादव ने मड़वा पहाड़ के पास से एक रील पोस्ट की थी. इसी पहाड़ के पास नंदन और दूसरे आरोपियों ने छात्रा से छेड़खानी और लड़के के साथ मारपीट की थी. रील में नंदन के साथ एक और युवक दिख रहा है.

रील में जातीय गौरव वाले गाने

आरोपी नंदन यादव ने जिस रील को पोस्ट किया है उसमें जातीय प्राइड के डायलॉग शामिल हैं. रील में ऐसे गाने और डायलॉग शामिल हैं जो जातीय गौरव को बढ़ावा देते हैं.

नंदन के इंस्टा अकाउंट पर आखिरी वीडियो चार दिन पहले अपलोड हुआ है. इसमें वह विश्वकर्मा पूजा का वीडियो बना रहा है और अपनी बाइक दिखा रहा है. इसके अलावा उसके अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं. इन रील्स पर लोग कमेंट कर रहे हैं और नंदन की हरकतों के लिए उसे बुरा-भला कह रहे हैं.

एक वीडियो में तो नंदन यादव पुलिस थाने के कैंपस में बाइक चलाता दिख रहा है. इस रील में ‘एनकाउंटर कर के दिखाओ’ जैसा गाना लगा है. इस रील के अपलोड होने के ठीक सात दिन बाद आज बिहार पुलिस ने उसके पैर में गोली मार ‘हाफ एनकाउंटर’ किया है.

पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर?

नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ और बदसलूकी के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. गोली लगने से वह घायल हो गया है. नंदन यादव वही आरोपी है जिसने वारदात को अंजाम देने के वक्त अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था. बता दें कि तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, एक का अब एनकाउंटर हुआ है. पुलिस के मुताबिक, वारदात में 7-8 आरोपी हैं, उनकी तलाश की जा रही है. मतलब चार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.
छेड़छाड़ के आरोपी का हाफ एनकाउंटर

पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी. सूत्रों के मुताबिक, हरिराम नाम के अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी. बता दें नंदन यादव वहीं आरोपी है जिसके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था और वह छात्रा के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करता देखा जा सकता था.

“जात-पात से काम नहीं चलेगा,अपराधियों को एक साथ फांसी दो”, जमुई एनकाउंटर पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित अभद्रता की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर राज्य सरकार को घेरते हुए कड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति और जात-पात की चर्चा नहीं होनी चाहिए बल्कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
अपराधियों को फांसी देने की मांग

तेजस्वी यादव ने कहा कि जात-पात से काम नहीं चलेगा. ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो और किसी भी जाति का हो. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों को एक साथ फांसी की सजा दी जानी चाहिए. अपराधियों की कोई जाति नहीं होती जो अपराध करे उसे सजा मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी या सामान्य घटना नहीं है. इस मामले को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है और सरकार की आलोचना भी हो रही है. उनके अनुसार ऐसी घटनाओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए और यह बताना चाहिए कि दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है.
सरकार पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे पहले भी बिहार में कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. सरकार को बताना चाहिए कि उन मामलों में क्या कार्रवाई हुई और पीड़ितों को न्याय मिला या नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मुद्दे में जात-पात का सवाल लेकर आ जाती है.

उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का काम सिर्फ विज्ञापन देना और फोटो खिंचवाना रह गया है. उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार क्या कर रही है.

Share this News...