पकड़ा गया एक आरोपी
मनोहरपुर, संवाददाता
मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमीरता गांव में शनिवार देर रात लगभग 10 बजे लूट की नियत से आए दो नकाबपोश अपराधियों ने एक बर्तन (डेकची) व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल डेगची व्यापारी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 39 वर्षीय सुरजीत दास के रूप में हुई है। वारदात के दौरान साहस का परिचय देते हुए घायल व्यापारी और उनके साथियों ने एक अपराधी को रंगे हाथों धर दबोचा, जबकि उसका दूसरा साथी करीब 50 हजार नकद लेकर भागने में सफल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत दास अपने साले संजय दास और एक कृष्णा प्रामाणिक के साथ सिमिरता गांव में एक दुकान किराए पर लेकर डेकची बेचने का कारोबार करते हैं। शनिवार रात 10 बजे के आसपास दो नकाबपोश बदमाश अचानक दुकान के अंदर घुसे और शटर गिरा दिया। इसके बाद वे हथियार दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने लगभग 50 हजार नकद छीन कर फरार हो गया। वहीं इस दौरान
विरोध करते हुए सुरजीत व उनके साथी को एक अपराधी को पकड़ लिया। इसी दौरान अपराधी ने सुरजीत दास के पेट में सटाकर गोली चला दी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बावजूद सुरजीत दास, उनके साले और साथी ने हिम्मत नहीं हारी और एक आरोपी को वहीं दबोच लिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पकड़े गए अपराधी को बांधकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुरजीत दास और पकड़े गए आरोपी दोनों को अपनी हिरासत में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की है। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।
Yours Sincerely,
Jai Prakash Rai
Editor
Chamakta Aina Hindi Daily, Jamshedpur
+91-9934328015,
