दुनिया भर में वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप ,कंपनी ने कहा- सॉरी.. जल्द ठीक होगी समस्या

नई दिल्ली,4 अक्तूबर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया है। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।
20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज की यह समस्या अब भी बनी हुई है। लोग मैसेज न भेज पा रहे हैं और न हीं रिसीव कर पा रहे हैं। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आ रही है। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी ष्ठश2ठ्ठस्रद्गह्लद्गष्ह्लशह्म्.ष्शद्व के मुताबिक, 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसकी शिकायत की है।
फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई
फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा। वहीं वॉट्सऐप ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि हमें पता है कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।
6 महीने पहले 42 मिनट तक ठप रहे थे प्लेटफॉर्म
करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढऩे से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाता है। इतना वक्त ही अरबों यूजर को परेशान करने के लिए काफी होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।

Share this News...