उर्मी सिन्हा देश की यंगेस्‍ट IPS अध‍िकारी, ब‍िहार के मुंगेर की बेटी ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC,

अब कहां म‍िलेगी पोस्टिंग?

भारत में इस समय सबसे कम उम्र की IPS अधिकारी उर्मी सिन्हा हैं, जो तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से 17 अक्टूबर 2026 को पास आउट हुई हैं. भारतीय पुलिस सेवा में नियमित भर्ती के 78वें बैच के 135 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों में उर्मी सिन्‍हा समेत 37 महिलाएं भी शामिल हैं. इस पूरे बैच की सबसे युवा IPS बनने का गौरव ब‍िहार के मुंगेर की बेटी उर्मी सिन्हा को हासिल हुआ है.
उर्मी सिन्हा का जन्म कब हुआ?

भारतीय पुलिस सेवा की सबसे युवा अधिकारी उर्मी सिन्हा का जन्म 11 फरवरी 2003 को हुआ. ips.gov.in के रिकॉर्ड के अनुसार उर्मी सिन्हा का होम स्टेट पश्चिम बंगाल है. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में उन्हें बिहार के मुंगेर की बेटी भी बताया गया है. उर्मी सिन्हा ने महज 21 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर ली थी. 25 अगस्‍त 2005 को भारतीय पुल‍िस सेवा ज्‍वाइन की है. अब SVPNPA पास‍िंग आउट परेड के बाद राज्‍य कैडर आंध्रप्रदेश में फील्‍ड ट्रेन‍िंग लेंगी.

उर्मी सिन्‍हा को UPSC में AIR 170

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उर्मी सिन्हा ने अखिल भारतीय स्तर पर 170वीं रैंक हासिल की थी. UPSC पास करते समय उनकी उम्र 21 साल थी और 22 वर्ष की आयु में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा का कैडर आवंटित हुआ. अब 23 साल की उम्र में वे SVPNPA से पास आउट होकर आंध्र प्रदेश के क‍िसी ज‍िले में बतौर ट्रेनी आईपीएस सेवाएं देते नजर आएंगी. उर्मी सिन्हा को आंध्र प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है.

IPS उर्मी सिन्हा के पिता डॉ. रंजीत सिन्हा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. परिवार की जड़ें बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला से जुड़ी हैं. बाद में परिवार हावड़ा जाकर बस गया, जहां उर्मी का बचपन बीता. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हावड़ा से पूरी की और कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की. स्नातक के बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली.

Share this News...