NIA के वॉन्टेड TPC सुप्रीमो गोपाल को यूपी ATS ने किया ढेर, झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख का इनाम था घोषित

वाराणसी 20 September

उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में यूपी एटीएस की प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया. मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र में लंका मैदान के पास भोर के समय हुई.

जानकारी के मुताबिक, बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था. पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि वह बाइक से कूदकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद बृजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं.

झारखंड पुलिस ने दिया बयान

उधर, झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन्स और प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस के आईजी एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी में आज सुबह हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया गया.

बृजेश पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, यानी उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था. वह झारखंड में प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) का प्रमुख था और एनआईए ने उसे कई मामलों में वांछित घोषित किया था.

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत सुबह 20 सितंबर को 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंजू जो झारखंड का रहने वाला है उसकी उत्तर प्रदेश एटीएस और पुलिस के साथ मुठभेड़ होती है . इस दौरान वह घायल हो जाता है . घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया जाता है जहां उसकी मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रामनगर थाना अंतर्गत स्थित मार्ग से गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास कर रहा था पुलिस वालों पर फायरिंग भी शुरू कर दिया जिसमें क्रॉस फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी.

Share this News...