पश्चिमी सिंहभूम के एसपीओ की हत्या में एक महिला समेत तीन गिरफतार

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया थाना क्षेत्र में एक विशेष पुलिस पदाधिकारी, एसपीओ की हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन की गिरफ्तारी हुई है।इस संबंध में जेटेया थाने में एसपीओ कार्तिक नायक की पत्नी के द्वारा 19 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि एसपीओ का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था और हत्यारों ने इसे आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसपीओ की इस हत्या को लेकर नक्सलियों के हाथ होने की भी चर्चा चली थी हालांकि पुलिस की जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने का मामला निकला। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस से गिरफ्तार करवाने के संदेह में 18 सितंबर को अभियुक्तों के साथ एसपीओ की झड़प हुई थी और उसकी हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटका दिया गया था। इस मामले में एक महिला को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा पहाड़ सिंह और केशव पुरती नामक दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Share this News...