Jamshedpur दिनदहाड़े Crime : सोनारी में बम्बइया एक्शन फिल्म’ पुलिस और कानून ठेंगे पर’ की Live shooting: फणी महतो का बंगलो बना गवाह

Jamshedpur,26 feb.शहर में अपराधियों और अन्य बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि हरसटठे गोलियां चलाने से बाज नही आ रहे। आज दिनदहाड़े सोनारी वेस्ट ले आउट रोड नंबर 5 में फायरिंग कर दी जिससे लोग सकते में आ गए। बताया जाता है कि अपराधियों ने इस दौरान जमशेदपुर के प्रतिष्ठित बिल्डर विजया बिल्डर्स के मालिक और कारोबारी फणीन्द्र महतो के घर पर भी फायरिंग की । श्री महतो झामुमो के दिवंगत नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो तथा वर्तमान ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो के समधी भी होते हैं ।ज्ञात हुआ है कि दुमुहानी बस्ती में हेते ग्रुप और विलास ग्रुप नामक दो गैंग है जिनमे वर्चस्व की लड़ाई चलती है। आज हेते ग्रुप के रविदास ने कथित रूप से विलास गैंग के सियाल को निशाना कर गोलियां दागी जो बच कर भागने में सफल रहा। सी सी टी वी के फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि एक बोलेरो मोटरसाइकिल को धकियाते आ रही है। मोटर साईकल सवार गिरता है और उठकर फणीन्द्र महतो के घर की ओर जान बचाते भागता है। बोलेरो से 3-4 बदमाश हाथों में हथियार लहराते उसके पीछे दौड़ रहे हैं और श्री महतो के घर में घुसते हैं। उनका शिकार उसी घर में घुस हुआ था। घर मे घुसते समय हमलावरों ने उस पर जो गोली मारी वह उसकी पीठ में लगी ।संयोग से शिकार बच गया क्योंकि वो सीढियां चढ़ते हुए ऊपर तल्ले पर चल गया और दरवाजा बंद हो गया जो संभवतः इलेक्ट्रॉनिक लॉक था। इस दौरान फणीन्द्र महतो के घर पर भी अपराधियों ने गोलियां दागी किसके निशान दीवाल पर देखे गए। हमलावर बोलेरो में सवार थे जबकि कथित शिकार कुछ साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर । कथित हमलावर रविदास इन दिनों एक मंत्री के साथ फोटो खिंचवा- खिंचवा कर सोशल साइट पर पोस्ट करता है। मंत्री के साथ सटकर संभवतः अपनी दादागिरी को चमकाए रहना चाहता है।
परसो बारीडीह और कल परसुडीह में ब्लेंक फायरिंग कर अपराधियों ने अपने दुस्साहस का प्रदर्शन किया है। लूट और छिनतई की घटनाएं आम हो गयी हैं।थानेदार फायरिंग का सबूत ढूंढने और मामलों को हल्का बनाने में ही लगे रहते हैं।पुलिस प्रशासन की ओर से पिछले 2 दिनों में इन वारदातों पर स्थिति स्पष्ट नहीं करने से आम लोगों में तरह तरह की चर्चाएं और भय का माहौल बन गया है। अब तो सत्तारूढ़ दल के नेता परिवार और मुख्यमंत्री के निकट संपर्क वाले उद्यमी कारोबारी के घर पर फायरिंग के निशान पूरे प्रदेश में चर्चा पैदा करेंगे। सिटी एस पी सुभाष कुमार जाट घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सोनारी थाना क्या कर रहा था जब दोनों बदमाशों के दल की गतिविधियों के बारे में आम लोगों को भी पता था कि ये शांति व्यवस्था के लिए आये दिन खतरा पैदा करते हैं। कुछ अपराधी हाल ही जेल से बाहर आये थे। आम लोगों से थाने के कटे होने और शांति व्यवस्था के प्रति बेपरवाही का यह जीता जागता नमूना औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पोलिसिंग के हाल का पता देता है।

Share this News...