मनोहरपुर संवाददाता: सारंडा जंगल में बुधवार की सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार, जराईकेला थाना बाबूडेरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हो गया. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. वहीं बताया जा रहा है कि इस भूठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों की। वहीं मारे जाने की खबर है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है साथ ही एक जवान को गोली भी लगने की सुचना मिली है। साथ ही घायल जवान को एयरलिफ्ट से रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। मौके पर सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के जवान संयुक्त अभियान चला रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ होने की बात सामने आ रही है. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि सारंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बचे हुए नक्सलियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था. बुधवार को कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इसी दौरान जंगल के भीतर कैंप कर रहे नक्सलियों से सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई. इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग होने की भी सूचना है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं.
