झारखंड से संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी बनेंगे मंत्री

मोदी 3 कैबिनेट में झारखंड से दो मंत्री बनने जा रहे हैं इनमें कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी और रांची के सांसद संजय सेठ शामिल है।अन्नपूर्णा देवी पिछले मंत्रिमंडल में भी शामिल थी जबकि संजय सेट को पहली बार शामिल किया गया है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी अर्जुन मुंडा की हार के बाद निशिकांत दुबे, बी डी राम, चंद्र प्रकाश चौधरी और विद्युत वरण महतो मे किसी एक की लॉटरी खुल सकती है मगर भारतीय जनता पार्टी ने इन सब के अलावे ओबीसी चेहरे संजय सेठ को ही चुना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर जिन संभावित मंत्रियों को चाय पर बुलाया था उसमें झारखंड से यह दो चेहरे नजर आए ।इससे तय है कि आज शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में इन दोनों को शपथ दिलाई जायेगी।।

Share this News...