तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, NDA 3.0 की शुरुआत

रेंद्र मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की उन्हें शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने देश में नया इतिहास रच दिया है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जबर्दस्त बहुमत हासिल की जिसके बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनी है। नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की उन्हें शपथ दिलाई।

नरेंद्र मोदी के बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने शपथ लिया जिसमें सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। नरेंद्र मोदी के ठीक बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ग्रहण किया। राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने शपथ ग्रहण किया। अमित शाह 2019 में पहली बार देश के गृह मंत्री बने थे। वह निवर्तमान सरकार में गृह मंत्री थे। अमित शाह गांधीनगर से दूसरी बार संसद के रूप में दिल्ली पहुंचे हैं। अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने शपथ लिया। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ते हैं। वह 2014 से लगातार केंद्र में मंत्री बने हुए हैं।

Share this News...