RSB Unit-I : छत से गिरे कर्मी की मौत

Adityapur,17 March: आरएसबी कम्पनी यूनिट 1 में कल कार्यालय की छत से गिर जाने के बाद गंभीर हालत में टी एम एच भर्ती कराए गए कर्मी की रात में मृत्यु हो गयी। यह मैनेजमेंट कैडर के कर्मी थे जिनका नाम बी के झा, उम्र 50 वर्ष बताया जाता है। बताया जाता है कि वह छत पर जाते देखे गए जिन्हें उनके सहकर्मियों ने टोका भी। पुलिस के मुताबिक मृतक छत से गिर गया था जिसके बाद उसे टीएमएच में इलाज के लिए भेजा गया था। पुलिस के अनुसार अबतक उसको लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इस घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी पुलिस अभी नही लगा पाई है।आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि आर एस बी एक प्रतिष्ठित कंपनी है और इसके मालिक श्री बेहरा सोसाइटी फ्रेंडली व्यक्ति माने जाते हैं जिनकी कारोबार और लेबर फील्ड में लोग इज़्ज़त करते हैं। वे सी आई आई झारखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। मोमेंटम झारखंड में वे राज्य सरकार के एम्बेसडर भी रहे। उनकी कंपनी में श्रम अशांति या तनाव की बात पर सहज कोई भरोसा नही करता। कल इस दुर्घटना के बाद कंपनी प्रशासन ने उस व्यक्ति के इलाज और जीवन रक्षा की हर सम्भव कोशिश की।

Share this News...